गणेश द्वारा दिया गया वरदान
शमी और मन्दार हिन्दू मतावलम्बियों के पवित्र एवं पूजनीय वृक्ष हैं। गणपति और शिव की आराधना तो इनके साथ ही पूर्ण माने जाते हैं। इसका कारण शमी और मन्दार को विघ्नहर्ता गणेश से प्राप्त एक वरदान है जिसकी चर्चा गणेश पुराण के क्रीड़ाकांड में वर्णित कथा में की गई है। कथा इस प्रकार है :-
ऋषि औरव की कथा नारद मुनि के मुख से
![]() |
| Mandaar flower / मन्दार फूल |
एक बार नारद मुनि तीनों लोकों में विचरते हुए स्वर्गलोक में देवराज इंद्र के पास पहुँचे। इंद्र ने उनका यथोचित स्वागत किया। वार्तालाप के क्रम में इंद्र ने मुनि से औरव ऋषि की कथा सुनाने का आग्रह किया। नारदमुनि ने सहर्ष इस प्रकार कथा सुनाई, "एक समय में मालवा में औरव नाम के ऐसे विद्वान ब्राह्मण हुए जिनका तेज वेदों के ज्ञान से सूर्य के सामान प्रदीप्त था एवं उन्हें देवताओं के सामान शक्ति प्राप्त थी। बहुत दिनों बाद उनकी पत्नी ने एक अत्यंत सुन्दर पुत्री को जन्म दिया जिसका नाम शमी रखा गया। ऋषि शमी को बहुत ही स्नेह दिया करते थे। जब वह सात वर्ष की हुई तो उन्होंने शमी का विवाह धौम्य ऋषि के पुत्र मन्दार से किया। मन्दार शौनक ऋषि के आश्रम में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहा था, अतः विवाह के पश्चात शमी को उसके माता पिता के पास छोड़कर शिक्षा पूरी करने पुनः शौनक के आश्रम चला गया। जब मन्दार और शमी पूर्ण यौवन को प्राप्त हुए तब मन्दार अपने ससुराल गया और शमी को विदा कराकर पुनः शौनक के आश्रम की ओर वापस चला। रास्ते में एक महान तपस्वी ऋषि भृशुण्डी का आश्रम पड़ता था जो गणपति के अनन्य भक्त थे। अपनी तपस्या से उन्होंने भगवान गणेश को प्रसन्न किया था जिन्होंने ऋषि को यह वरदान दिया था की गणेश की तरह ऋषि भृशुण्डी भी अपने कपाल से सूंढ़ निकाल सकते हैं। जब शमी और मन्दार भुशुण्डी के आश्रम के पास पहुंचे तो उन्हें गणेश की तरह सूंढ़ निकाले देख कर दोनों को हँसी आ गई। इस पर ऋषि बहुत क्रुद्ध हो गए और कुपित हो कर उन्होंने दोनों को श्राप दे दिया कि - तुम दोनों वृक्ष बन जाओ, ऐसा वृक्ष कि जिसके पास पशु -पक्षी भी न आएं।ऐसा ही हुआ। मंदार ऐसा वृक्ष बना जिसकी पत्तियां कोई पशु नहीं खाता और शमी ऐसा वृक्ष बनी जिसपर काँटों की अधिकता के कारण कोई पक्षी शरण नहीं लेता। कई दिनों पश्चात भी जब शमी और मंदार ऋषि शौनक के आश्रम नहीं पहुंचे तब ऋषि उनकी खोज में निकले। पहले वे शमी के पिता औरव के घर गए। वहाँ उन्हें न पा कर ऋषीद्वय खोजते हुए भृशुण्डी के आश्रम पर आये जहाँ उन्हें सारे वृत्तांत की जानकारी हुई। उन्होंने भृशुण्डी ऋषि से दोनों को शापमुक्त करने का अनुरोध किया किन्तु भृशुण्डी ने इसमें अपनी असमर्थता व्यक्त की। तब उन्होंने भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए कठिन तपस्या प्रारम्भ की। उनकी तपस्या से प्रसन्न हो कर गणपति दस हाथ ऊँचे सिंह पर आरूढ़ हो प्रकट हुए। गणपति ने उन्हें वरदान मांगने को कहा। उन्होंने शमी और मन्दार को शापमुक्त कर पुनः पूर्वावस्था में लाने का वरदान माँगा। किन्तु गणेश अपने प्रिय भक्त भृशुण्डी की अवहेलना नहीं करना चाहते थे अतः यह वरदान देने से मना कर दिया परन्तु बदले में यह वरदान दिया कि ये दोनों वृक्ष तीनो लोकों में पूजनीय होंगे और शिव तथा स्वयं उनकी पूजा बिना इनकी उपस्थिति में पूर्ण नहीं माने जायेंगे ।यह कहकर गणपति अंतर्ध्यान हो गए। ऋषि शौनक तो अपने घर लौट गए परन्तु ऋषि औरव ने अपना शरीर वहीँ त्याग दिया। उनका तेज अग्नि रूप में शमी पेड़ के तने में स्थिर हुआ।" इस प्रकार नारद ऋषि ने इंद्र को औरव की कथा सुनाई।
इसलिए आज भी शिव और गणेश के मंदिरों में हवन से पहले शमी की लकड़ियों को घिसकर अग्नि प्रज्जलित की जाती है और उसमे आहूतियां डाली जाती हैँ। बिना मंदार पुष्प और शमी पत्रों के शिव एवं गणपति की पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती।
पवित्र शमी वृक्ष का प्रसंग महाभारत में
शमी वृक्ष का प्रसंग महाभारत में भी आता है। जब पांडवों ने बारह वर्ष के बनवास के बाद एक वर्ष का अज्ञातवास प्रारम्भ किया तो उन्होंने अपने भेष और नाम बदले थे तथा अपने अपने अस्त्र शस्त्र विराटनगर के बाहार श्मशान में एक बड़े शमी वृक्ष के अंदर ही छिपाया था।
भगवन राम के पूर्वज राजा रघु और शमी वृक्ष
त्रेता काल में भी शमी वृक्ष का एक प्रसंग है। वरतन्तु ऋषि का शिष्य उनसे किसी बात पर नाराज हुआ और आश्रम छोड़कर जाने की इच्छा प्रकट की। गुरु ने शिष्य से गुरु -दक्षिणा में चौदह कोटि स्वर्ण मुद्राएं मांगी। शिष्य अयोध्या के राजा रघु के पास गया और उनसे यह राशि मांगी। राजा रघु ने उस समय एक बड़ा यज्ञ किया था जिसमे अपार दान करने के कारण उनका खजाना पूरा खाली हो गया था। उन्होंने उस ब्राह्मण से कुछ समय माँगा और यह धन प्राप्त करने के लिए आश्विन शुक्ल दशमी की तिथि को इंद्र की राजधानी अमरावती पर चढ़ाई करने का निश्चय किया। नारद मुनि द्वारा यह सूचना इंद्र को प्राप्त हुई। इंद्र राजा रघु को नाराज नहीं करना चाहते थे। अतः उन्होंने अपने खजांची कुबेर को बुला कर अयोध्या पर धन वर्षा करने का आदेश दिया। नियत तिथि से पहले की रात को कुबेर ने ऐसा ही किया। धन वर्षा एक बड़े शमी वृक्ष के उपर हुई। जब राजा रघु ने यह जाना तो ब्राह्मण को सारा धन लेने के लिए बुलाया। परन्तु उसने अपनी आवश्यकतानुसार चौदह कोटि स्वर्ण मुद्राएं ही लीं और गुरु - दक्षिणा चुकाई। दान के उद्देश्य से प्राप्त धन की बची अपार राशि रघु ने स्वयं रखना अपने आत्मसम्मान के विपरीत माना और यह घोषणा की कि जिसे भी आवश्यकता हो यह ले जाये। वह शुभ तिथि दसहरा थी। इसी परम्परा को रखते हुए रामचन्द्र ने भी इसी तिथि को शमी की पूजा कर लंका पर आक्रमण के लिए चुना। आज भी किसी विशेष कार्य पर निकलने से पहले लोग विशेषकर राजपूत शमी की पूजा या शीश नवाते हैं।
शमी वृक्ष का वैज्ञानिक नाम mimosa cineraria एवं prosopis cineraria है। आज यह हर हिन्दू के घर में एक जाना माना वृक्ष है। लोग इसे मुख्य गेट के पास लगते हैं। देवताओं को शमी पत्र अर्पित करने का मन्त्र मेरे ब्लॉग "शमी पत्र (The holi shami leaves)" में दिया है। मन्दार का लोकप्रिय नाम आक या अकबन है। इसके बारे में मेरे ब्लॉग "आक (aak) के फूल - The Crown Flower" में पढ़ा जा सकता है।
===<<<O>>>===
इस ब्लॉग के पोस्टों की सूची के लिए निम्नलिखित लिंक पर जाएँ:-
===<<<O>>>===
American Tourister Ivy 2.0|Large Size
Check-in Spinner Trolley Bag (79 cm)
360° 8 Wheel Travel Luggage Hard Case
83. सदाशिव भजन
uppercase - Vector (Medium) 65cm
Check-in Sustainable Trolley Bag
Hardsided Anti-Scratch 8 Wheel
Double Spinner Luggage
44. मिथिला के लोकप्रिय कवि विद्यापति रचित - गोसाओनिक गीत (Gosaonik Geet) अर्थ सहित
43. पौराणिक कथाओं में शल्य - चिकित्सा - Surgery in Indian mythology
42. सुन्दरकाण्ड के पाठ या श्रवण से हनुमानजी प्रसन्न हो कर सब बाधा और कष्ट दूर करते हैं
41. माँ काली की स्तुति - Maa Kali's "Stuti"
40. महाशिवरात्रि - Mahashivaratri
39. तुलसीदास - अनोखे रस - लालित्य के कवि
38. छठ महापर्व - The great festival of Chhath
37. भगवती प्रार्थना - बिहारी गीत (पाँच वरदानों के लिए)
36. सावन में पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक

35. श्रीविद्या - सर्वोपरि मन्त्र साधना
34. श्री दुर्गा के बत्तीस नाम - भीषण विपत्ति और संकटों से बचानेवाला
34. श्री दुर्गा के बत्तीस नाम - भीषण विपत्ति और संकटों से बचानेवाला
(यूट्यूब पर सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें)
STRATA FURNITURE Solid Sheesham Wood
Queen Size Bed with Box Storage
Wooden Double Bed Cot Palang
33. मैथिलि भगवती गीत - "माँ सिंह पर एक कमल राजित"
32. माँ दुर्गा की देवीसूक्त से स्तुति करें -Praise Goddess Durga with Devi-Suktam!
31. शनि की पूजा -क्या करें क्या न करें। The worship of God Shani, What to do & what not!
30. संस्कृत सूक्तों के प्रारम्भ में शीर्षक का क्या अर्थ है ?

29. शिव -अभिषेक (Shiva-Abhishekam)
28. अक्षय तृतीया - Akshay Tritiya!
27. निर्वाण षट्कम, आत्म षट्कम
26. A Topic from Geeta :: गीता - ज्ञान, क्या कर्म फल ही ईश्वर देते हैं?
28. अक्षय तृतीया - Akshay Tritiya!
27. निर्वाण षट्कम, आत्म षट्कम
26. A Topic from Geeta :: गीता - ज्ञान, क्या कर्म फल ही ईश्वर देते हैं?
25. भगवती स्तुति। .... देवी दुर्गा उमा, विश्वजननी रमा......
24. कृष्ण -जन्माष्टमी -- परमात्मा के पूर्ण अवतार का समय।
23. क्या सतयुग में पहाड़ों के पंख हुआ करते थे?
22. सावन में शिवपूजा। ..... Shiva Worship in Savan
21. सद्गुरु की खोज ---- Search of a Satguru! True Guru!
20. देवताओं के वैद्य अश्विनीकुमारों की अद्भुत कथा ....
(The great doctors of Gods-Ashwinikumars !). भाग - 4 (चिकित्सा के द्वारा चिकित्सा के द्वारा अंधों को दृष्टि प्रदान करना)
19. God does not like Ego i.e. अहंकार ! अभिमान ! घमंड !
18. देवताओं के वैद्य अश्विनीकुमारों की अदभुत कथा (The great doctors of Gods-Ashwinikumars !)-भाग -3 (चिकित्सा के द्वारा युवावस्था प्रदान करना)
17. देवताओं के वैद्य अश्विनीकुमारों की अदभुत कथा (The great doctors of Gods-Ashwinikumars !)-भाग -2 (चिकित्सा के द्वारा युवावस्था प्रदान करना)
16. बाबा बासुकीनाथ का नचारी भजन -Baba Basukinath's "Nachari-Bhajan" !
15. शिवषडक्षर स्तोत्र (Shiva Shadakshar Stotra-The Prayer of Shiva related to Six letters)
14. देवताओं के वैद्य अश्विनीकुमारों की अदभुत कथा (The great doctors of Gods-Ashwinikumars !)-भाग -१ (अश्विनीकुमार और नकुल- सहदेव का जन्म)
13. पवित्र शमी एवं मन्दार को वरदान की कथा (Shami patra and Mandar phool)
12. Daily Shiva Prayer - दैनिक शिव आराधना
11. Shiva_Manas_Puja (शिव मानस पूजा)
10. Morning Dhyana of Shiva (शिव प्रातः स्मरण) !
09. जप कैसे करें ?
08. पूजा में अष्टक का महत्त्व ....Importance of eight-shloka- Prayer (Ashtak) !
07. संक्षिप्त लक्ष्मी पूजन विधि...! How to Worship Lakshmi by yourself ..!!
06. Common misbeliefs about Hindu Gods ... !!
05. Why should we worship Goddess "Durga" ... माँ दुर्गा की आराधना क्यों जरुरी है ?
04. Importance of 'Bilva Patra' in "Shiv-Pujan" & "Bilvastak"... शिव पूजन में बिल्व पत्र का महत्व !!
03. Bhagwat path in short ..!! संक्षिप्त भागवत पाठ !! {Listen it in only three minutes on YouTube}
02. What Lord Shiva likes .. ? भगवान शिव को क्या क्या प्रिय है ?
01. The Sun and the Earth are Gods we can see .....
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G
AI Smartphone
24. कृष्ण -जन्माष्टमी -- परमात्मा के पूर्ण अवतार का समय।
23. क्या सतयुग में पहाड़ों के पंख हुआ करते थे?
22. सावन में शिवपूजा। ..... Shiva Worship in Savan
21. सद्गुरु की खोज ---- Search of a Satguru! True Guru!
20. देवताओं के वैद्य अश्विनीकुमारों की अद्भुत कथा ....
(The great doctors of Gods-Ashwinikumars !). भाग - 4 (चिकित्सा के द्वारा चिकित्सा के द्वारा अंधों को दृष्टि प्रदान करना)
19. God does not like Ego i.e. अहंकार ! अभिमान ! घमंड !
18. देवताओं के वैद्य अश्विनीकुमारों की अदभुत कथा (The great doctors of Gods-Ashwinikumars !)-भाग -3 (चिकित्सा के द्वारा युवावस्था प्रदान करना)
17. देवताओं के वैद्य अश्विनीकुमारों की अदभुत कथा (The great doctors of Gods-Ashwinikumars !)-भाग -2 (चिकित्सा के द्वारा युवावस्था प्रदान करना)
15. शिवषडक्षर स्तोत्र (Shiva Shadakshar Stotra-The Prayer of Shiva related to Six letters)
14. देवताओं के वैद्य अश्विनीकुमारों की अदभुत कथा (The great doctors of Gods-Ashwinikumars !)-भाग -१ (अश्विनीकुमार और नकुल- सहदेव का जन्म)
13. पवित्र शमी एवं मन्दार को वरदान की कथा (Shami patra and Mandar phool)
12. Daily Shiva Prayer - दैनिक शिव आराधना
11. Shiva_Manas_Puja (शिव मानस पूजा)
10. Morning Dhyana of Shiva (शिव प्रातः स्मरण) !
09. जप कैसे करें ?
HP 15, AMD Ryzen 3 7320U
(8GB LPDDR5, 512GB SSD) FHD